Sunday, January 31, 2016

                          यमुना एक्सप्रेसवे पर लगाये जाएं साइन बोर्ड 

ग्रेटर नॉएडा से आगरा तक बना यमुना एक्सप्रेसवे वैसे तो सुविधा के हिसाब से बनाया  गया था पर धीरे धीरे यह खूनी हाईवे के नाम से कुख्यात होता जा रहा है ,,आये दिन यहाँ गाड़ियां आपस में टकरा जाती हैं या पलट जाती हैं जिससे न जाने कितने आम लोगो की जान जा चुकी है ,ऐसे  में निम्नलिखित उपाय काफी हद तक बचाव के काम आ सकते हैं 
1.  हाईवे शुरू होते ही  बोर्डो  पर धीरे चलने की सलाह लगाई  जाएँ ,जिनपर साफ़ लिखा होना चाहिए के टायर में हवा के प्रेशर के कारण भी एक्सीडेंट होना  संभावित है !
2. हाईवे शुरू होते ही नाइट्रोजन गैस भरने की सुविधा उपलब्ध हो ,जिससे टायर फटने की सम्भावना बेहद काम हो जाती हैं क्यूंकि  वह घर्षण से कम प्रभावित होती है !
3 . गति सीमा  का सख्ती से पालन होना चाहिए , देखा गया है के विदेश से आया सिस्टम भी सही से कार्य नहीं कर रहा है और कुछ लोग आम जनता के लिए खतरा बने हुए हैं !
4 ट्रक आदि बड़े वाहनो का हाईवे के बीच में रोक लेने पर सख्ती आवश्यक है, उनका तुरंत चालान होना चाहिए 
5 . पेट्रोल वाहनो की संख्या बढ़ा देनी आवश्यक है ताकि इमरजेंसी में जल्दी से जल्दी घायल को अस्पताल ले जाय जा सके और जान बचाई जा सके !
6. रास्ते में भी साइन  बोर्ड लगाए जाएँ जिससे जनता को समस्या की गंभीरता के अंदाजा लगता रहे 

 इन आसान उपायों को करके आम जनता की जान बचाई जा सकती है , प्रदेश सरकार ,नॉएडा एवं यमुना अथॉरिटी से अनुरोध है की इन बातों का विशेष ध्यान रखा जाए 
भवदीय 
रंजन तोमर (अधिवक्ता दिल्ली हाई कोर्ट )निवासी नॉएडा 
अजय (अधिवक्ता दिल्ली हाई कोर्ट )
मनोज कुमार चौधरी (साकेत कोर्ट दिल्ली )
सुमित चौहान (अधिवक्ता तीस हज़ारी कोर्ट )
अजय चौहान (सामाजिक कार्य करता )
अंकित अग्गरवाल (सामाजिक कार्य करता ) 


No comments:

Post a Comment